एसएस जैन सुबोध पीजी कॉलेज, जयपुर में ‘Amaze Ad Fest’ पोस्टर का भव्य अनावरण

जयपुर |

एसएस जैन सुबोध पीजी कॉलेज, जयपुर में ‘Amaze Ad Fest – Rajasthan’s Own Advertising Festival’ के पोस्टर का भव्य अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में सुबोध कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेनू जोशी जी, अरीना एनीमेशन, जयपुर की डायरेक्टर श्रीमती रोलीका सिंह जी तथा भारद्वाज फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय स्तर के मोटिवेशनल गुरु डॉ पी. एम. भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम भारद्वाज फाउंडेशन जयपुर कि श्रृंखला इंडस्ट्री इंस्टीट्यूशन इंटरफेसिंग के तहत आयोजित किया गया |

डॉ पीएम भारद्वाज संस्थापक अध्यक्ष भारद्वाज फाउंडेशन जयपुर ने बताया कि भारद्वाज फाउंडेशन सतत प्रयास कर रहा है की स्किल सीकर एवं स्किल प्रोवाइडर को एक ही प्लेटफार्म पर लाया जाए |
इसी के तहत सुबोध कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर रेनू जोशी से रोलिका सिंह एवं डॉक्टर पीएम भारद्वाज मिले |

रोलिका सिंह ने विद्यार्थियों को आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिया, विज्ञापन और रचनात्मक उद्योग में करियर की असीम संभावनाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्रों को नवीनतम तकनीकों और कौशलों को अपनाकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ पी. एम. भारद्वाज जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण करने एवं निरंतर सीखने की प्रक्रिया में लगे रहने से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के वास्तविक परिदृश्य का प्रत्यक्ष अनुभव मिलता है, जो उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Amaze Ad Fest के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती रोलीका सिंह जी ने बताया कि यह फेस्टिवल युवाओं को अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और नवाचार को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है। आगामी 22-23 अगस्त को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट में देशभर से युवा प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं, वर्कशॉप्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सत्रों में भाग लेंगे।

सुबोध कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर रेनू जोशी ने कहा कि विशेष रूप से एसएस जैन सुबोध पीजी कॉलेज के छात्र भी Amaze Ad Fest के विभिन्न चैलेंजेस में भाग लेंगे और अपने हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त करेंगे।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु समर्पित प्रयास और सहयोग का संकल्प लिया।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts: