जयपुर:
अमेज एड फेस्ट के पोस्टर का अनावरण
छात्रों को स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए: डॉ. भारद्वाज
श्री महावीर कॉलेज, जयपुर में ‘अमेज एड – राजस्थान ऑन एडवर्टाइजिंग फेस्टिवल’ के पोस्टर का भव्य अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में श्री महावीर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता जी, अरीना एनीमेशन, जयपुर की डायरेक्टर रोलिका सिंह जी तथा भारद्वाज फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय स्तर के मोटिवेशनल गुरु डॉ. पी. एम. भारद्वाज जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम भारद्वाज फाउंडेशन एवं श्री महावीर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
भारद्वाज फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ पीएम भारद्वाज जो कि राष्ट्रीय स्तर के मोटिवेशनल एवं मैनेजमेंट गुरु भी हैं, ने बतलाया कि भारद्वाज फाउंडेशन स्किल प्रोवाइडर एवं स्किल सीकर को एक ही प्लेटफार्म पर ला रही है ताकि युवा सशक्तिकरण स्किल डेवलपमेंट के मार्फत हो सके।
इसी श्रृंखला में भारद्वाज फाउंडेशन ने रोलिका सिंह जी के साथ श्री महावीर कॉलेज को विजिट किया।
इस अवसर पर डॉ. भारद्वाज जी ने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण करना एवं निरंतर सीखने की प्रक्रिया में लगे रहना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के वास्तविक परिदृश्य का जरूरी अनुभव मिलता है, जो उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस मौके पर रोलिका सिंह जी ने विद्यार्थियों को आज के डिजिटल युग में मीडिया इंडस्ट्री की कार्यशैली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिया, विज़ुअल और रचनात्मक उद्योग में करियर की अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्रों को नवीनतम तकनीकों और कौशलों को अपनाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
अमेज एड फेस्ट के उद्देश्य पर भी प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह फेस्ट आगामी 22-23 जून को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम, जेएलएन मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में देशभर से युवा प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं, वर्कशॉप्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सत्रों में भाग लेंगे।
