नर सेवा नारायण सेवा” में समर्पित पंच तत्व आश्रम का दूसरा स्थापना दिवस मनाया

“नर सेवा नारायण सेवा” में समर्पित पंच तत्व आश्रम का दूसरा स्थापना दिवस मनाया

– निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में धूमधाम से हुआ सम्पन्न
– जीवनशैली सीख कर परिवार के अन्य सदस्यों को भी मिल रहा लाभ

जयपुर।
मुरलीपुरा स्थित पंच तत्व आश्रम का दूसरा स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। आश्रम के प्रधान न्यासी सी. एम. बीजाका ने बताया कि इस अवसर पर सेवालाभ प्राप्त कर चुके बड़ी संख्या में साधक भारतभर से यहां पहुंचे। इनमें जिला मजिस्ट्रेट, चिकित्सा अधिकारी, डिप्टी रजिस्ट्रार, सेना के पूर्व अधिकारी, उद्यमी, योग तथा विशेष बुद्धिजीवी वर्ग के साधक सम्मिलित हुए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मोहित बीजाका ने बताया कि इस केन्द्र की ओर से 2 वर्ष में हजारों लोगों का बीपी, अस्थमा, माइग्रेन, शुगर एवं अन्य रोगों का प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा निःशुल्क उपचार किया गया।
उन्होंने बताया ट्रस्ट द्वारा संचालित इस केंद्र में लगातार निशुल्क पांच दिवसीय आवासीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें विभिन्न रोगों का उपचार प्राकृतिक चिकित्सा एवं प्राकृतिक आहार के माध्यम से किया जाता हैं।

सेवापैथी, नेचुरोपैथी, आयुर्वेद प्रमुख
आश्रम के डॉ. मोहित बीजाका ने बताया कि पंच तत्व आश्रम में सेवापैथी, नेचुरोपैथी, आयुर्वेद के माध्यम से विभिन्न प्रकार के रोगियों का उपचार एवं निवारण किया जाता है।
यहां आए हुए साधकों ने सेवापैथी साधना के अंतर्गत गहन योग- प्राणायाम, षट्कर्म, पंचकर्म, आयुर्वेदिक मालिश, प्राकृतिक संपूर्ण आहार, डिटॉक्स ज्यूस, योग निद्रा, कांस्य थाली पाद अभ्यंग मसाज, शिरोधारा आदि क्रियाएं की।
डॉ. मोहित ने बताया कि पंच तत्व आश्रम में “नर सेवा, नारायण सेवा” की भावना पर जनवरी 2024 से प्रारंभ किया गया। इसमें प्रत्येक माह में 2 सप्ताह 5 दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गत दो साल में 56 निःशुल्क शिविर आयोजित किए गए।
यह शिविर आश्रम प्रभात कॉलोनी, विजयबाड़ी, पथ नंबर 7, मुरलीपुरा क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इन शिविरों में अब तक हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया तथा आदर्श जीवनशैली सीख कर अपने परिवार को भी स्वस्थ रखने में सक्षम हो रहे हैं। आगामी शिविर 9 फरवरी से 14 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन आश्रम के हेल्पलाइन नंबर 7737777128 पर किए जा रहे है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *