राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एवम एप्लीकेशंस के छात्र हरिमोहन सिंह को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा के रिसर्च सेंटर महर्षि अरविंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट अंबाबाड़ी जयपुर के शोध छात्र
हरिमोहन सिंह को “प्रिडिक्टिव एनहैंसमेंट ऑफ़ द थर्मो फिजिकल प्रॉपर्टीज ऑफ़ नैनो फ्लूइड्स फॉर इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस यूजिंग मशीन लर्निंग अप्रोच”
विषय में पीएचडी अवार्ड की गई। हरिमोहन सिंह ने अपना शोध कार्य कंप्यूटर साइंटिस्ट एवं यूनाइटेड नेशंस से जुड़े डिजिटल डिप्लोमेट
प्रोफेसर डॉ डीपी शर्मा के निर्देशन में पूरा किया।
प्रोफेसर डीपी शर्मा ने बताया कि यदि यह शोध कार्य हकीकत के धरातल पर उतरता है तो ये राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन,
विशेष रूप से कूलेंट एवं इंजन की कूलिंग क्षेत्र को एक नई दिशा एवं दशा प्रदान कर सकता है। यह शोध कार्य इतना महत्वपूर्ण एवं चुनौती भरा है कि इस तरह के
क्षेत्र में पहले सिर्फ एक पीएचडी पूरे हिंदुस्तान में तमिलनाडु से हुई है।
