सवाई मानसिंह इंस्टीट्यूट, जयपुर में UPSC-RPSC स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित

जयपुर स्थित सवाई मानसिंह इंस्टीट्यूट में UPSC (IAS) व RPSC (RAS) की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पीएम भारद्वाज ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य योग्य छात्रों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना है।

कोऑर्डिनेटर रोहित दाधीच ने बताया कि पहले स्लॉट में 12 छात्रों का टेस्ट हुआ, जबकि अगले स्लॉट में 36 छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इच्छुक छात्र आगे भी टेस्ट देकर 50% तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts: